जनगणना से जाति हटाओ
रविवार (18 जुलाई) को उपवास में आइए
दिल्ली और आस-पास के अपने सभी मित्रों और साथियों से प्रार्थना है कि वे रविवार (18 जुलाई 2010) को 13, बाराखंबा रोड, नई दिल्ली-1 पर पहुंचें|
सुबह ठीक 10 बजे मैं उपवास पर बैठूंगा| यह उपवास शाम को 6 बजे तक चलेगा| मेरे साथ जो भी उपवास पर बैठना चाहें, उनका हार्दिक स्वागत है| इस उपवास का लक्ष्य आत्म-प्रेरणा और आत्म-शुद्घि है| उपवास का यह कार्यक्रम 'मेरी जाति हिंदुस्तानी' आंदोलन के तहत किया जा रहा है| इस आंदोलन का उद्देश्य देश के नेताओं को मनाना है कि वे जनगणना (2011) में जाति गिनवाने का आग्रह न करें|
उपवास के शुभारंभ के अवसर पर देश के अनेक नामी-गिरामी नेता, विद्घान, पत्र्कार, कलाकार और देशभक्त नागरिक उपस्थित होंगे| इस समारोह में अवश्य आइए|
जो मित्र् उपवास पर बैठना चाहें, अपने साथ चार-चार नींबू लेते आएं| शुद्घ पेयजल की व्यवस्था पहले से रहेगी|
13, बाराखंभा रोड की विशाल कोठी तॉल्सतॉय मार्ग और बाराखंभा रोड के क्रांसिग पर स्थित है| हंस प्लाजा उसके सामने है| आर्य अनाथालय की इस कोठी पर आपको 'सबल भारत' का नामपट दिखाई देगा|
जरूर आइए !
विनीत
वेदप्रताप वैदिक
फोन : 011-23325068, 2335-4736, 2375-2245
ईमेल : Info@merijaatihindustani.com
No comments:
Post a Comment